सरकार ने आतंकी संगठन सिमी पर 5 साल का प्रतिबंध बढ़ाया

0
118

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में पहले से प्रतिबंधित आतंकी संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) पर प्रतिबंध और पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। इस संगठन पर देश में कईं आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है और इस पर लंबे समय से प्रतिबंध लगाया हुआ है। इससे पहले 2014 में भी सरकार ने पहले से चल रहे बैन को जारी रखने का फैसला किया था। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक अगर सिमी की गैरकानूनी गतिविधियों को तत्काल रोका और नियंत्रित नहीं किया गया तो वह अपनी विध्वंशकारी गतिविधियों, अपने फरार सदस्यों को पुनर्गठित करने का काम जारी रखेगा। साथ ही राष्ट्र विरोधी भावना को भड़का कर देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे को नुकसान पहुंचाने और अलगाव को बढ़ावा देने के काम में भी लगा रहेगा।