रायपुर। दिल्ली की सत्ता पर काबिज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण में आप कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद देश भर से आये राज्य के संयोजक ,सचिव ,संगठन मंत्री की बैठक छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी व दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री निवास में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने ली। प्रदेश मीडिया प्रभारी जयंत गायधने ने कहा कि बैठक में गोपाल राय का कहना था इस जीत के बाद पूरे देश में आम आदमी पार्टी के काम की राजनीति की बात होनी शुरू हो गयी है दिल्ली की जीत की चर्चा पूरे देश मे हो रही है। हमारे सभी साथियों व देश की जनता के बीच एक नए उत्साह का सृजन हुआ है। जल्द ही इस उत्साह को संगठन में परिवर्तित करना होगा। जयंत गायधने ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जीत के बाद तत्काल देश भर से लोगों को जोड़ने के लिए एक नंबर लांच किया गया। इस नंबर पर मिस्डकॉल जाते ही सदस्यता का फार्म भरने लिंक जनरेट हो जाता है जिसे भरकर जमा कर सकते हैं। अभी तक इसमे लगभग 12 लाख लोग इस अभियान से जुड़ चुके हैं। बैठक में प्रदेश संयोजक कोमल हुपेंडी प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल प्रदेश संगठन मंत्री सूरज उपाध्याय, उचित शर्मा, यूथ विंग के अध्यक्ष तेजेन्द्र तोड़कर आदि शामिल हुए।
शिक्षा
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 21 नवम्बर को गरियाबंद आयेंगी
छत्तीसगढ़ प्रदेश की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 21 नवम्बर , रविवार को गरियाबंद आयेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल सुश्री उईके...

















