रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने शुक्रवार को पूरे प्रदेशभर में धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया। कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूनम चन्द्राकर ने कहा कि रायपुर में प्रदर्शन कर कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है। इस वर्ष धान खरीदी के लिए बनाए गए नियमों में बार-बार परिवर्तन, समय-समय पर बारदानों की अनुपलब्धता, उचित परिवहन के अभाव एवं मौसम की प्रतिकूलता के चलते लगभग 4 लाख से अधिक पंजीकृत किसान अभी तक धान नहीं बेच पाए हैं। अनुमान के अनुसार अभी किसानों के पास 25 लाख टन धान बेचे जाने के लिए बचे हैं। धान की मात्रा को देखते हुए 15 फरवरी तक यह कार्य नहीं हो पाएगा, अत: धान खरीदी की अवधि 10 से 15 दिन बढ़ाने से किसानों को राहत मिलेगी।
शिक्षा
जेइइ एंट्रेस एग्जाम अप्रैल 2019 का आयोजन 6 अप्रैल से 20...
अप्रैल सैशन के जॉइंट इंजीनियरिंग एग्जाम ंपद 2019 के रजिस्ट्रेशन 7 मार्च 2019 को बंद हो जाएंगे। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट
जेइइमेन.निक.इन पर...

















