बुधवार को समाजसेवी अन्ना हजारे ने लोकपाल और लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए अपने गांव रालेगणसिद्धि में अनशन शुरू कर दिया है. कुछ दिन पहले अन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर लोकायुक्त नियुक्त करने की मांग की थी. अन्ना ने मंगलवार को कहा कि “लोकपाल कानून बने हुए 5 साल हो गए और नरेंद्र मोदी सरकार बार-बार बहानेबाजी करती है. यह मेरा अनशन किसी व्यक्ति, पक्ष या पार्टी के विरुद्ध नहीं है. समाज और देश की भलाई के लिए बार-बार मैं आंदोलन करता आया हूं, यह आंदोलन भी उसी तरह का है.” अन्ना ने कुछ दिन पहले पीएम को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार देशवासियों के साथ धोखाधड़ी कर रही है. लोकपाल और लोकायुक्त जैसे महत्वपूर्ण कानून पर अमल नहीं होना और सरकार का बार-बार झूठ बोलना मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता इसलिए महात्मा गांधी की पुण्यतिथि से आंदोलन करूंगा.
शिक्षा
आदिवासी बालक क्रीडा परिसर में 16 जून से प्रवेश प्रारंभइच्छुक छात्र...
गरियाबंद आदिवासी बालक क्रीडा परिसर गरियाबंद में शिक्षण सत्र 2022-23 अंतर्गत प्रवेश हेतु अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ी छात्रों से आवेदन...

















