लोकसभा चुनावों की मतगणना जारी, भारी बहुमत की तरफ बढ़ रही एनडीए

0
102

नई दिल्ली। 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव के बाद आज देश की 542 सीटों के लिए मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना के बाद अब तक आए रुझानों में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है। एनडीए जहां 341 सीटों पर आगे है वहीं यूपीए 90 और महागठबंधन 110 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों में दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों में एनडीए क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है। बता दें कि इस बार के चुनाव 7 चरणों में हुए थे। पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को हुई थी और अंतिम चरण की वोटिंग 19 मई को हुई थी। सात चरणों में लोकसभा की 542 सीटों के लिए मतदान हुआ था। इन सीटों के लिए कुल 8,049 प्रत्याशी मैदान में हैं। 7 चरणों में हुए मतदान में 90,99 करोड़ मतदाताओं में से करीब 67.11 प्रतिशत ने मताधिकार का प्रयोग किया। संसदीय चुनाव में यह सबसे अधिक मतदान है।