फिल्म कलंक का पहला दिन रहा शानदार, 21.60 करोड़ हुई पहले दिन की कमाई

0
176

17 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म कलंक का बॉक्स आॅफिस पर पहला दिन शानदार रहा। महावीर जयंती के चलते फिल्म को फायदा मिला और इसकी पहले दिन की कमाई 21.60 करोड़ हुई। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की पहले दिन की कमाई शेयर की। तरण के अनुसार कलंक, वरुण धवन और आलिया की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। वहीं इस साल ओपनिंग डे पर 21 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली यह दूसरी फिल्म है। इसके पहले केसरी ने ओपनिंग डे पर 21.06 करोड़ की कमाई की थी। कलंक, केसरी के बाद गली बॉय और टोटल धमाल का नंबर है।