भारतीय शूटर सौरभ चौधरी ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक हासिल की

0
101

नई दिल्ली। भारतीय शूटर सौरभ चौधरी ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल की। सौरभ ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए 245 अंक हासिल किए। उन्होंने यूक्रेन के ओलेह ओमेलचुक 243.6 अंक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। स्वर्ण पदक के साथ 2020 टोक्यो ओलिंपिक खेलों के लिए कोटा भी हासिल कर लिया। सौरभ यह कोटा पाने वाले तीसरे भारतीय शूटर हैं। सौरभ से पहले अपूर्वी चंदेला और अंजुम मौद्गिल को भी ओलिंपिक कोटा मिल चुका है। शनिवार को अपूर्वी ने महिला 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। एशियन गेम्स और यूथ ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीत चुके सौरभ पहली बार सीनियर वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने फाइनल में सर्बिया के दमिर मिकेच को हराया। सौरभ ने पिछले साल चांग्वू में हुए वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण जीता था।