दवा दुकानों की हड़ताल को लेकर प्रशासन अलर्ट, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चितखाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी केमिस्ट हड़ताल को देखते हुए आमजन के लिए आवश्यक सूचना जारी की गई है।

0
44

दवा दुकानों की हड़ताल को लेकर प्रशासन अलर्ट, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित
खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा 20 मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी केमिस्ट हड़ताल को देखते हुए आमजन के लिए आवश्यक सूचना जारी की गई है।


प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में विभिन्न केमिस्ट संगठनों द्वारा हड़ताल का आह्वान किया गया है। संभावित स्थिति को देखते हुए राज्य में आवश्यक दवाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।


प्रशासन ने बताया कि प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJAK), धन्वंतरी मेडिकल स्टोर, शासकीय चिकित्सालय, नर्सिंग होम तथा अन्य दवा वितरण केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


साथ ही दवा विक्रेता संघों को भी निर्देशित किया गया है कि जनहित, रोगी सेवा और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दवाओं एवं स्वास्थ्य उत्पादों की उपलब्धता बनाए रखने में सहयोग करें।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि घबराकर अनावश्यक दवाओं का संग्रह न करें। जिन मरीजों को नियमित दवाओं की आवश्यकता है, वे चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आवश्यक दवाएं पहले से प्राप्त कर सुरक्षित रखें।
हर ब्लॉक एवं तहसील मुख्यालय में एक मेडिकल स्टोर चिन्हित किया गया है, जो आपात स्थिति में दवाएं उपलब्ध कराएगा। राज्य शासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।