चेक डेम निर्माण में फर्जी मस्टर रोल व मटेरियल बिल का खुलासा, अस्तित्वहीन दुकान से खरीद दिखाकर भुगतान

जिला गरियाबंद ब्लॉक फिंगेस्वर ग्राम सेंदर आश्रित ग्राम परसठी में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा कराए गए चेक डेम निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जांच में पाया गया कि कार्य में फर्जी मस्टर रोल और मटेरियल बिल लगाकर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया।

फर्जीवड़ा का खेल
जानकारी के अनुसार चेक डेम का कार्य स्थल नगर पंचायत फिंगेश्वर से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नियमों के अनुसार मटेरियल की खरीद नजदीकी उपलब्ध दुकान से की जानी चाहिए थी, लेकिन विभाग द्वारा 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत मुरमुरा से मटेरियल खरीदे जाने का बिल लगाया गया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस स्थान से मटेरियल खरीद दर्शाई गई है, वहाँ ऐसी कोई दुकान अस्तित्व में ही नहीं है। इसके बावजूद सीमेंट, रेती एवं अन्य निर्माण सामग्री के बिल लगाकर भुगतान कर दिया गया।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर न तो उतनी मात्रा में मटेरियल का उपयोग हुआ और न ही जितने मजदूर कागज़ों में दर्शाए गए, वे कभी काम करते दिखाई दिए। चेक डेम की गुणवत्ता भी अत्यंत खराब बताई जा रही है, जिससे पहली ही बारिश में इसके क्षतिग्रस्त हो गई है चेक डेम मे दरार पड़ गए हैं पूरी तरीके से गुणवत्ताहीनता से बनाई गई चेक डैम में एक बोरी सीमेंट 14 घमेला रेती 14 घमेला गिट्टी डालकर बनाया गया चेक डैम एक बारिश मे दरारें दो भागों में बढ़ गए

तुझको तुझ पर अर्पण
मुक्त की रेती पर भी पेमेंट निकला गया नाला से रेती के नाम पर एक लाख उनतीस हजार आठ सौ बाइस रुपये का बिल निकले
पांच लाख के चेक डेम पचीस लाख निकले
चेक डेम बनाया गया लगभग 40 से 50 फिट लबाई, चौडाई उसमे पांच पिल्लर है केवल तीन मटेरियल से बनाई गई रेती, गिट्टी, सिर्मेंट
ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच, दोषी अधिकारियों एवं संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई, तथा सरकारी धन की रिकवरी की मांग की है। प्रशासन का कहना है कि शिकायत की जांच हो रही है और दोष सिद्ध होने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
देखना है की क्या शिकायत केवल फाईलो तक सिमट कर रहा जाएगी
भूमि संरक्षण विभाग द्वारा कराए गए चेक डेम पर कृषि विभाग के उपसंचालक द्वारा अपने कर्मचारियों को पर कार्यवाही करेंगे लिए
ग्रामीणों के अल्टीमेटम
- जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी को सस्पेंड होनो चाहिए
- उच्च मूल्यांकन का रिकवरी होनी चाहिए
- गुणवत्ता हीनता से बनाया गया चेक डेम कार्य पर जांच उच्च अधिकारियों द्वारा किया जाए
- सभी आम जनता के निगाहें विभाग कार्रवाइयों पर टिकी हुई है विभाग अपने कर्मचारियों को बचाएंगे या उसे पर कार्यवाही करेंगे
बाईट- ग्राम पंचयात मुरमुरा मां कर्मा मटेरियल सप्लायर प्रोपराइटर योगेश कुमार दूरभाष से संपर्क करने पर योगेश कुमार के चाचा द्वारा फोन उठाया गया कहा गया कि दुकान नहीं है परंतु हम मैटेरियल्स सप्लाई करते हैं जीएसटी रजिस्ट्रेशन हो गया है

















