छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज द्वारा रावत उपधारी यादव वर्ग को भारत सरकार की केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) सूची में शामिल करने की माँग को लेकर प्रदेशव्यापी जनजागरूकता और ज्ञापन अभियान प्रारंभ किया गया है।
इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों मे संबंधित ज़िला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है। यह मांग लंबे समय से उपेक्षित वर्ग की सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक उपेक्षाओं को दूर करने हेतु की जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव के आदेश पर सामाजिक उत्थान पर विशेष पहल:
प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने अपने निर्देशों में कहा है कि रावत उपधारी वर्ग को आज तक केंद्रीय सूची में सम्मिलित नहीं किया गया है, जिसके कारण समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को आरक्षण एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। यह घोर अन्याय है, जिसे अब समाप्त किया जाना चाहिए।
प्रदेश महामंत्री व प्रवक्ता सुनील कुमार यादव ने कहा कि यह अभियान पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय समिति के मार्गदर्शन में यह अभियान समन्वित रूप से सभी जिलों में संचालित किया जा रहा है। समाज की एकजुटता और शांतिपूर्ण विधिक प्रक्रिया के माध्यम से हम सरकार तक यह माँग मजबूती से पहुँचा रहे हैं। यदि इसपर भी सरकार उक्त मांगो को लेकर गंभीर नहीं होगा तो पूरा समाज एक मंच संचालन कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने बाध्य होंगे।

प्रदेश महामंत्री द्वारा ज्ञापन सौंपे जाने से पूर्व जिला स्तर पर समाज प्रमुखों, युवा प्रकोष्ठों एवं महिला संगठन इकाइयों की बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें सामाजिक संगठन की मजबूती और माँग की संवैधानिक वैधता पर विचार-विमर्श हुआ।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि रावत उपधारी यादव वर्ग को केंद्रीय ओबीसी सूची में तत्काल शामिल किया जाए।
केंद्र सरकार पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिशों के आलोक में वर्ग की सामाजिक स्थिति का पुनर्मूल्यांकन करे।

केंद्र व राज्य के बीच समन्वय स्थापित कर वर्ग विशेष को उचित प्रतिनिधित्व दिलाया जाए।
यह अभियान केवल ज्ञापन तक सीमित नहीं रहेगा:
समाज द्वारा भविष्य में प्रदेश स्तरीय रैली, सेमिनार एवं प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से केंद्रीय नेतृत्व से प्रत्यक्ष संवाद की योजना भी बनाई जा रही है।
इसी कड़ी में गरियाबंद जिले में भी आज जिला प्रशासन में अपर कलेक्टर
पंकज डाहीरे को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपने वालों में झेरिया यादव समाज के जिला पदाधिकारी दयाराम यादव/वीरू यादव जिला संरक्षक,
भुवन यादव जिला अध्यक्ष, भुनेश्वरी यादव महिला प्रकोष्ठ
पुनाराम यादव जिला कोषाध्यक्ष, विनोद यादव जिला सचिव, प्रेम नारायण यादव जिला मिडिया प्रभारी, संतोष,
मनहरण, ठाकुर राम अध्यक्ष छुरा परिक्षेत्र,
गैंदू उपाध्यक्ष छुरा परिक्षेत्र, राघवेद्र, गोवेर्धन अध्यक्ष गाड़ा घाट परिक्षेत्र, हरि कोषाध्यक्ष गाड़ा घाट,
दिनेश सचिव गाड़ा घाट, संतोष, लता, प्रमिला,
मनोज सचिव, छबि लाल अध्यक्ष, लेखराम पंच,
पारा चंद कोषाध्यक्ष, नेपाल,परस जिला प्रवक्ता,
गोपाल सचिव, सोहन, गैन्दलाल सहित यादव समाज के अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
















