चेंबर अध्यक्ष रोहरा ने की नवपदस्थ एसपी से मुलाकात, गरियाबंद आगमन पर किया स्वागत

0
369

गरियाबंद – जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर से सोमवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रकाश रोहरा ने सौजन्य भेंट की। रोहरा ने गुलदस्ता भेट कर व्यापारियों की ओर से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने एसपी को अवगत कराया की नगर के व्यापारी और पुलिस के बीच बेहतर संबंध स्थापित है। हर क्षेत्र में परस्पर सहयोग और सामंजस्य बना रहता है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे भी उन्हें और पुलिस विभाग को व्यापरियों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर नगर के व्यापारी सुरेश गुप्ता, ललित पारख, विनय दासवानी, निखिल साहू, नीतेश ठक्कर, राकेश देवांगन ने भी गरियाबंद पदस्थ होने पर एसपी ठाकुर को बधाई दी।