सोने-चाँदी के कीमतों में आई गिरावट

0
252

रायपुर।  दाम उछलने के मामले में पिछले कई दिनों से कीर्तिमान बना रहे सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट आ गई। दोनों कीमती धातुओं में यह गिरावट 15 दिनों बाद आई। विशेषज्ञों के अनुसार वायदा बाजार और सोने की वैश्विक कीमत में आई कमी के कारण यह गिरावट आई है। इससे बाजार में थोड़ी रौनक भी दिख रही है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को सोना 550 रुपये सस्ता होकर 44,050 रुपये प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) रहा। चांदी 600 रुपये की गिरावट के साथ 49,800 रुपये प्रति किलो रही।सराफा कारोबारियों का कहना है कि दोनों कीमती धातुओं में और गिरावट का इंतजार है। मंगलवार की गिरावट को देखते हुए गोल्ड में निवेश करने वाले लोग घबराने लगे हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव की वजह से सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन अब स्थिरता के संकेत दिख रहे हैं।