अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पीएम मोदी ने गले मिलकर स्वागत किया। ट्रंप, भारत अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर भी साथ हैं। उनके साथ बारह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद हैं। डोनाल्ड ट्रंप, पीएम मोदी के साथ एक रोड शो करेंगे और मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में वह 1,00,000 से अधिक लोगों की विशाल भीड़ को संबोधित करेंगे। सुबह से ही मोटेरा स्टेडियम के बाहर लोगों ने पहुंचना शुरू कर दिया। यह कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी!’ कार्यक्रम की तर्ज पर आधारित है, जो पिछले साल सितंबर में ह्यूस्टन में आयोजित हुआ था।
शिक्षा
गरियाबंद पुलिस द्वारा ग्राम बम्हनीझोला, उदंती में किया गया सामुदायिक पुलिसिंग...
गरियाबंद:- गरियाबंद पुलिस अधीक्षक जे. आर. ठाकुर के निर्देश पर थाना इंदागांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हनीझोला एवं उदंती में सामुदायिक पुलिसिंग...

















