नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। केजरीवाल के साथ छह विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण का कार्यक्रम दोपहर को तय किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि 12 बजे के आस-पास शपथ ग्रहण शुरू होगा। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लोगों को राम लीला मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सुबह करीब 10 बजे बुलाया है। शपथ ग्रहण लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मैदान में कुर्सियां लगाने के साथ उसकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही समारोह में आने वालों के लिए मोबाइल टॉयलेट और पीने के पानी के भी स्टॉल बनाए जा रहे हैं। वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए पुलिस मैदान पर हर तरफ से नजर रखऩे की योजना बना रही है।
शिक्षा
गरियाबंद पुलिस द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का किया गया शुभारंभ।
गरियाबंदः राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आज दिनांक 11/01/2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन एवं अतिरिक्त...

















