रायपुर। राजधानी के सुभाष स्टेडियम में डॉग शो का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता जेसीआई रायपुर यूथ केपिटल ने कराया। जेसीआई के डॉग शो में कुल 130 डॉग ने प्रतियोगियों में हिस्सा लिया। स्पर्धा में प्रदेश सहित अन्य राज्यों के डॉग्स भी शामिल हुए। स्पर्धा में मिस्टर और मिस के खिताब के लिए कई राउंड हुए। राज दास के ब्रूसेफिलस और चन्द्रप्रकाश अग्रवाल की लेसी ने मिस्टर और मिस का खिताब जीता। सुरेश गुप्ता के व्हिस्की ने बेस्ट ड्रेस्ड के खिताब पर कब्जा किया। अमरावती से आए डॉग्स आकर्षण का केंद्र रहे। स्पर्धा में 29 नस्लों के डॉग्स ने अपना कमाल दिखाया। डॉग शो में साइबेरियन हस्की,ग्रेट डेन गोल्डन,रिट्रीवर पग,जर्मन शेफर्ड, केन कारसो जैसी विदेशी नस्ल के डॉग्स भी कमाल दिखाते नज़र आए।
शिक्षा
शिकायत करने पर भी स्वास्थ्य विभाग bmo छुरा मेहरबान, बुलाकर साठ...
जिला गरियाबंद ब्लॉक छुरा में झोलाछाप डॉक्टर, वे बिना किसी वैध चिकित्सा डिग्री या लाइसेंस के चिकित्सा...
















