बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश की शादी को आज पूरे हुए तीन साल, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरे

0
103

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश को शादी के बधंन में बंधे तीन साल पूरे हो गए है। नील ने 9 फरवरी 2017 में रुक्मिणी सहाय से शादी रचाई थी।  शाही शादी राजस्थान के उदयपुर शहर में हुआ था। तीसरी सालगिरह पर नील ने वाइफ को मैरिज की तस्वीरें शेयर कर बधाई दी हैं। इस शादी की रस्में कई दिनों तक उदयपुर में चली थी। रुक्मिणी सहाय की स्‍पेशल एंट्री बेहद ही खास तरीके से हुई थी। इतना ही नहीं दोनों की वरमाला सेरेमनी भी स्‍टाइलिश रही। शादी ट्रेडिश्नल तरीके से हुई। सोशल मीडिया पर इस शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थी।

उदयपुर में शानदार शादी के बाद दोनों ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। अमिताभ बच्चन, सलमान खान, रेखा, कैटरीना कैफ सहित कई लोग पहुंचे थे। आपको बता दें कि 20 सितंबर को नील की पत्नी रुक्मिणी सहाय ने बेटी नुर्वी को जन्म दिया था। नील की बेटी नुर्वी अब एक साल की हो गई है।