उत्तर प्रदेश के कई संवेदनशील जिलों में आधी रात से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं

0
129

लखनऊ। अयोध्या मामले में आज सुबह साढ़े दस बजे देश की सर्वोच्च अदालत अपना फैसला सुनाएग। इसको लेकर देश के सबसे बड़े सूबे को छावनी में तब्दील कर दिया गया है उत्तर प्रदेश के कई संवेदनशील जिलों में आधी रात से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इन पर अगले आदेशों तक पाबंदी लगी रहेगी। आज आने वाले फैसले को लेकर ये कदम उठाया गया है। कानपुर में अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। अलीगढ़ के डीएम ने भी इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश दिया है। मुरादाबाद में भी इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। यही हाल फैजाबाद का भी है। राज्य में देर रात से ही लोगों की धरपकड़ शुरु हो गई। पुलिस ने हजारों लोगों को हिरासत में ले लिया है. राज्य के लगभग सारे शहरों पर इस समय सड़क पर सिर्फ पुलिस ही नजर आ रही है।