जम्मू-कश्मीर के अलावा दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए

0
116

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्से में शाम 4.31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई हैं, इसमें सबसे ज्यादा तीव्रता पाकिस्तान से सटे जम्मू-कश्मीर में रही। क्योंकि भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर से 80 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में जाटलान में बताया जा रहा हैं। भूकंप से पीओके के मीरपुर में भारी तबाही हुई हैं। मीरपुर में 5 लोगों की मौत और 50 लोगों को घायल होने की खबर हैं। जम्मू-कश्मीर के अलावा दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा चंडीगढ़, अंबाला, पानीपत, अमृतसर, लुधियाना समेत पंजाब और हरियाणा के तमाम शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों के चलते लोग दफ्तरों और घरों से बाहर निकल आए। काफी देर तक लोग भूकंप के डर के चलते खाली स्थानों और पार्कों में खड़े रहें।