नक्सलियों ने झारखंड में 5 पुलिसकर्मियों को गोलियों से भूना

0
637

रांची। नक्सलियों ने झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू हाट में हमला कर शुक्रवार को पांच पुलिसकर्मियों को गोलियों से भून डाला। हत्या के बाद पुलिसकर्मियों के हथियार लूट नक्सली हथियार लहराते जंगल की ओर भाग निकले। घटना शुक्रवार शाम सवा छह बजे की है। मृतकों में एएसआई व तीन जवान शामिल हैं, जबकि एक जवान के लापता होने की भी खबर है। शुक्रवार शाम पुलिस का गश्ती दल गश्त पर निकला था। इस दौरान दल कुकड़ू हाट के पास रुका जहां पुलिसकर्मी रिलैक्स हो चाय-नाश्ता कर रहे थे। तभी पहले से घात लगाये नक्सलियों ने हमला कर पांच पुलिसकर्मियों को गोलियों से भून डाला, जबकि एक जवान लापता है। बताया जाता है कि शाम सवा छह बजे चार बाइक पर आठ की संख्या में घातक हथियारों से लैस नक्सली हाट पहुंचे और गश्ती दल पर गोलियों की बौछार शुरू कर दी। पांच जवानों को मौके पर मौत के घाट उतार दिया और हथियार लूट भाग निकले। जबिक एक जवान के लापता होने की सूचना है।