सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों को दी ईद की बधाई

0
117

जयपुर। जयपुर सहित प्रदेशभर में ईद का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। जौहरी बाजार जामा मस्जिद से चांद दिखने का ऐलान होते ही शहर में ईद की तैयारियों शुरू हो गईं थी। बुधवार को मुख्य नमाज ईदगाह में अदा की गई। शहरी की विभिन्न मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। नमाज के बाद घरों में लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। घरों में सिवइयां बनाई गईं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी है। चांद दिखने की घोषणा के बाद बीती रात को बाजारो में रौनक आ गई। रामगंज, घाटगेट, सांगानेर, जालूपुरा, एमआई रोड समेत प्रमुख बाजारों में लोग खरीदारी के लिए उमड़ पड़े। सबसे ज्यादा कपड़े, कुर्ते, पायजामे व सिवइयों की बिक्री हुई। लोगों ने एकदूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। फिर खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर लिया।