आप ने स्टार प्रचारकों की घोषणा की, सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम सबसे ऊपर

0
181

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में 15 स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा की है। इनमें पार्टी संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम सबसे ऊपर है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, आप नेता गोपाल राय का नाम भी इस स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस सूची में और नाम शामिल किए जाएंगे। आप के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में केजरीवाल और गोपाल राय के अलावा मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, भगवंत मान, सुशील गुप्ता, एनडी गुप्ता, सत्येंद्र जैन, इमरान हुसैन, राजेंद्र गौतम, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, राखी बिड़ला, जरनैल सिंह और शहनाज हिंदुस्तानी के नाम शामिल हैं। गोपाल राय ने कहा कि पार्टी के लिए प्रचार करने वालों में दिल्ली के बाहर से भी कुछ नेता होंगे।