मुख्यमंत्री कमलनाथ दोपहर में हेलिकॉप्टर से दमोह पहुंचेंगे, यहां से होगा लोकसभा चुनाव का शंखनाद

0
175

दमोह। आचार संहिता लगने के बाद लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ आज दमोह आ रहे हैं। दोपहर स्थानीय तहसील मैदान में उनकी सभा होगी, जहां वे जनसमूह को संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय टंडन ने सभी से सभा में पहुंचने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री दोपहर में हेलिकॉप्टर से दमोह पहुंचेंगे। स्थानीय होमगार्ड स्थित हेलिपैड से सैकड़ों कांग्रेसी एक रैली के साथ उन्हें लेकर सभा स्थल तहसील मैदान पहुंचेंगे, जहां वे जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे एक निजी शादी समारोह में शामिल होने के लिए सकौर भी जाएंगे।