पायलट ने कहा – वायुसेना के साहस और पराक्रम पर सवाल उठाना गलत है

0
186

 

उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने बातचीत में वायुसेना की सेना की तारीफ करते हुए कहा कि उनके साहस और पराक्रम पर सवाल उठाना गलत है। पायलट ने कहा कि कांग्रेस सेना का पूरा सम्मान करती है, लेकिन भाजपा एयर स्ट्राइक का राजनीतक लाभ लेने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी वायु सेना इस देश की प्रतिष्ठा का प्रतीक है सैनिकों की कार्यकुशलता और साहस पर हमको आज भी गर्व है कल भी था। पायलट ने कहा कि हमें आतंकवाद के प्रति और ज्यादा सचेत रहने और आतंकवाद फैलाने वाले देशों को पूरे विश्व में अलग-थलग करने में कोई ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। पायलट ने कहा कि भाजपा आतंकवाद के खिलाफ अभियान का राजनीतिक लाभ लेने में जुटी है, उसे इस तरह से नहीं करना चाहिए।