राजस्थान सरकार ने केंद्र में आईएएस भेजने से किया इनकार ,केंद्र की मांग को किया खारिज

0
147

जयपुर – राजस्थान सरकार ने केंद्र में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आईएएस भेजने से इनकार कर दिया है। केंद्र सरकार ने हाल ही में राज्य सरकार को पत्र लिखकर आईएएस अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर मांगे थे केंद्र सरकार ने अपने यहां आईएएस अधिकारियों की कमी का हवाला देते हुए राज्य सरकार से इनकी मांग की थी । इसके लिए केंद्र सरकार ने राज्य के कार्मिक विभाग को पत्र लिखा था। इस पर कार्मिक विभाग की प्रमुख सचिव रोली सिंह ने मंजूरी के लिए फाइल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास भेजी थी। लेकिन मुख्यमंत्री ने फाइल को मंजूरी दिए बिना वापस कार्मिक विभाग को लौटा दिया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने राज्य में अफसरों की कमी का हवाला देते हुए केंद्र की मांग को खारिज कर दिया है। राज्य में तय कोटे 350 से कम 270 आईएएस अधिकारी है। करीब तीन दर्जन अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में नियुक्त है। दरअसल मुख्यमंत्री सरकारी दस्तावेज बने कांग्रेस के जन घोषणा पत्र को जमीनी धरातल पर उतारने चाहते है। इस काम को अंजाम देने के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारियों की जरूरत है।