सहकारी कर्मियों की मांगों को बजट सत्र में मोहर लगाने आश- प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर एवं छत्तीसगढ़ धान खरीदी ऑपरेटर संघ महासंघ रायपुर की संयुक्त प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक पटेल भवन तुता नया रायपुर में रविवार को संपन्न हुई । जिसमें लंबित चार सूत्रीय मांगों की पूर्ति एवं आंदोलन के दौरान किए गए बर्खास्त कर्मचारियों की सांवेतनिक बहाली एवं सन् हाल25-26 धान उठाव पर विस्तृत चर्चा किया गया। और आंदोलन की विस्तृत समीक्षा किया गया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महासंघ के दो मांगों पर मोहर लगाने की तैयारी कर रही है, पहले मध्य प्रदेश सरकार की भांति प्रत्येक समितियों को कर्मचारी वेतन हेतु प्रबंधकीय अनुदान तीन-तीन लाख रुपए प्रति वर्ष देने अंतर विभागीय कमेटी की बैठक संपन्न कर निर्णय लिया गया है एवं दूसरा वर्ष 24-25 में हुई सुखद की अतिरिक्त खर्चों राशि देने की पत्र जारी कर चुकी है। प्रदेश संगठन ने मांग रखा था कि वर्ष 24- 25 में परिवहन के दौरान हुई संपूर्ण सुखद समिति को दी जाए

,कमीशन से राशि मार्क फेड द्वारा ना कटी जावे एवं ऑपरेटर को 12 महीना का वेतन देते हुए नियमितीकरण की मांग शेष है तथा सेवा नियम 2018 में संशोधन कर जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों पर समिति के कर्मचारियों को क्रेडर समिति प्रबंधक विभागीय भर्ती 50% शीघ्र करने हेतु प्रदेश प्रतिनिधि मंडल पुनः मंत्रियों , अधिकारियो से सोमवार को भेंट मुलाकात करेंगे पुनः लिखित पत्र सोपा जाएगा। संगठन को पूरा आशा है कि आंदोलन के दौरान हुई सकारात्मक चर्चा को विधानसभा मार्च बजट में मोहर लगाएगी, 19वीं दिन माननीय अशोक बजाज जी आदि से सकारात्मक मांगों की पूर्ति की आश्वासन में कर्मचारीयों ने किसानो की धान खरीदी को देखते हुए आंदोलन स्थगित कर काम पर लौटकर सफलतापूर्वक धान खरीदी किए हैं।बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव ईश्वर श्रीवास राजनांदगांव, घनश्याम कवर्धा, अवध साहू कवर्धा रोहित डडसेना कवर्धा,अजय साहू कोरिया सहित अन्य साथी गन, वेद प्रकाश वैष्णव कोरबा, प्रमोद यादव गरियाबंद, ऋषिकांत मोहरे प्रदेश अध्यक्ष गरियाबंद आपरेटर महासंघ, संतोष साहू प्रदेश संरक्षक ऑपरेटर संघ बालोद, नरेश साहू बेमेतरा एवं अन्य साथी जय राम रायपुर ,बल्देव राम साहू धमतरी,इस प्रकार कांकेर से लेकर कोरिया तक के आधा सैकड़ा से अधिक प्रदेश पदाधिकारीगण उपस्थित हुए थे। यदि मांगों पर शासन द्वारा शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं होती है, तो दोनों संगठन की पुनः बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति तैयार करने की निर्णय शीघ्र लिया गया। उक्त जानकारी नरेंद्र कुमार साहू प्रदेश अध्यक्ष ने दिया
















