

जिला चिकित्सा गरियाबंद में कुछ माह से लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है चिकित्सा एवं कर्मचारियों में अत्यधिक आक्रोश व्यक्त किया गया है। क्योंकि जिला चिकित्सालय गरियाबंद के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सदस्य श्रीमती सृष्टि यदु तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संविदा काउंसलिंग के पद पर एनएचएम में पदस्थ है। जो कि वर्तमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर गार्गी यदु पाल की बहन लगते हैं । जिला चिकित्सालय में जाकर आए दिन ड्यूटी में कार्यरत चिकित्सकों को एवं कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करती हैं एवं नौकरी से निकलवाने एवं वेतन काटने की धमकी देती है। जिला अस्पताल में कार्य में व्यवधान उत्पन्न करती रहती हैं । श्रीमती सृष्टि यादव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गरियाबंद की बहन है। जिसका बहन की धौंस दिखाकर अधिकारी एवं कर्मचारियों को डराती एवं धमकाती हैं मरीजों एवं परिजनों के सामने चिकित्सा एवं कर्मचारियों से बदतमीजी करते रहती है। उनके नियमित कार्यों से हटकर नियम विरुद्ध कार्य को करवाने का दबाव बनाती है । मना करने पर नौकरी से निकाल देना एवं वेतन रोकने की धमकी देती हैं श्रीमती सृष्टि यादव के इस प्रकार के दुर्व्यवहार से अस्पताल चिकित्सा एवं कर्मचारी आक्रोश है गार्गी यदु पाल एवं उनकी बहन श्रीमती सृष्टि यदु के रहने से हम समस्त चिकित्सा एवं कर्मचारी कार्य करने में असमर्थ है । गार्गी याधु पाल एवं उनकी बहन सृष्टि यदु पाल को 48 घंटे के अंदर नहीं हटने से पूरे डॉक्टर एवं स्टॉफ कलम बंद कर बहिष्कार किया जाएगा कड़ी चेतावनी दिया गया है जिला अस्पताल के सम्पूर्ण स्टॉफ के द्वारा जिला अस्पताल के सम्पूर्ण स्टॉफ असंतुष्ट 62 व्यक्तियों ने की शिकायत

















