थाना प्रभारी ने प्रभार संभालते ही सटोरिया को धर दबोचा

0
172

इंदागांव के नवीन थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सताऊ राम नेताम ने प्रभार संभालते ही गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्र के भ्रमण पर निकले थे और ग्राम दुमाघाट में आरोपी सटोरिया सहदेव यादव पिता लंबोदर यादव को सट्टा पकड़ा

जिसमें सट्टा पट्टी के साथ नगदी 1670 रूपये के साथ धर दबोचा और सटोरिया के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है थाना ईदागांव में प्रभार लेते ही प्रथम दिवस में ही एक उपलब्धि हांसिल किया है जो इस थाना क्षेत्र में और अन्य अपराधियों में दहसत का कारण बनेगा जिससे क्षेत्र में हो रहे अपराध में कमी आयेगी इसमें प्रमुख रूप से सहायक उपनिरीक्षक मोहन ठाकुर एवम आरक्षक रामेश्वर नेताम की अहम भूमिका रही