मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी में एक भीषण हादसा सामने आया हैै। मेट्रो सिटी के मझगांव क्षेत्र में स्थित जीएसटी बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते-देखते आसमान पर काले धुएं का गुबार छा गया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने की कोशिश में लगी हैं। इसके अलावा बिल्डिंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने की भी कोशिश जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मिली जानकारी के अुनसार मुंबई के मझगांव इलाके में स्थित जीएसटी भवन की 8वीं मंजिल पर सोमवार दोपहर आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बताया गया कि 8 फायर इंजन और वॉटर टैंकर्स मौके पर भेजे गए हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। बिल्डिंग में कई लोग फंसे बताए जा रहे थे, जिन्हें बचा लिया गया है। मौके पर मौजूद मो. अशरफ ने बताया कि जब आग लगी थी तब एक हजार से ज्यादा लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे हुए थे। अब सभी को बाहर निकाला जा चुका है। हादसे की सूचना मिलते ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और बचाव कार्यों का निरीक्षण किया।
शिक्षा
Online घोटाला💸 Africrypt #bitcoin का सबसे बड़ा घोटाला biggest scam 🔥3.6...
https://www.youtube.com/embed/vU937IgbPbI
is video me hum Africrypt #bitcoin biggest scam 🔥3.6 billion $ 💸 ko cover karege.. about...
















