नई दिल्ली. भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच चल रही पांच मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला के चौथे मैच में न्यूज़ीलैंड ने 8 विकेट से जीत हासिल की है. रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम 92 रन पर धराशायी हो गई. जवाब में न्यूजीलैंड ने 14.4 ओवर में महज 2 विकेट के नुकसान पर जीत के लिए निर्धारित 93 रन बना लिए. हैमिल्टन शहर में आयोजित इस चौथे मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने फिल्डिंग करने का निर्णय लिया. न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट रहे, जिन्होंने अपने 10 ओवर में 21 रन देकर 5 विकेट झटके. महज 93 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को भारतीय गेंदबाज रोकने में असफल रहे. रॉस टेलर ने 37 रन और हेनरी निकोल्स 30 रन पर नाबाद रहते हुए 14.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. श्रृंखला का अंतिम मैच 3 फरवरी को विलिंगटन में खेला जाएगा.
शिक्षा
Typing speed ⌨️ बड़ने 📈 Fast करने के लिए 3 website
Three such websites that will make your typing speed faster if you are a student doing PG DCA...

















