सीएम कमलनाथ ने बेटे नकुल नाथ और परिवार के साथ छिंदवाड़ा में किया मतदान

0
110

मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा और एक विधानसभा सीट के लिए मतदान जारी है। सीएम कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में अपने बेटे नकुल नाथ और परिवार के साथ वोट डाला। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से नकुल नाथ प्रत्याशी हैं। कमलनाथ इस बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सीधी में रीति पाठक, शहडोल में हिमाद्रि सिंह और निर्दलीय बोध सिंह भगत ने वोटिंग की। सीएम कमलनाथ ने अपने बेटे नकुल नाथ के लिए वोट डाला। विधान सभा में वो खुद अपने लिए वोट नहीं डाल पाएंगे। क्योंकि उनका नाम सौंसर की लिस्ट में है जबकि वो चुनाव छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से लड़ रहे हैं।