कांग्रेस सरकार के समय 15 से अधिक सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी ,लेकिन उस समय इसका राजनीतिक लाभ नहीं लिया गया – अशोक गहलोत

0
136

जयपुर – राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पीएम नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि जनता जुमलेबाजी कब तक सहेगी। पहले लोगों ने विश्वास कर लिया मोदी की स्पष्ट बहुमत में सरकार बनी, उनको दिल बड़ा करना चाहिए था,लेकिन उन्होंने विपक्षी नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से काम किया। पीएम ने खुद का 56 इंच का सीना बताया है तो 56 इंच का सीना रखना भी चाहिए था। विपक्ष को साथ लेते प्रेम-भाईचारे की बातें करते तो आज देश में माहौल दूसरा होता। मोदी चुनावी वादे भूल गए। गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार निकम्मी और नाकारा साबित हुई है। बातचीत में गहलोत ने कहा कि मोदी को बॉलीवुड में एक्टर बनना चाहिए था। फिल्म में एक्टर विलेन खूब उछल कूद करते है और लोग उन्हें देख कर खुश होते है उसमें सच्चाई नहीं होती। मोदी उस भूमिका में आते है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय 15 से अधिक सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी ,लेकिन उस समय इसका राजनीतिक लाभ नहीं लिया गया। पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू और स्व श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश के लिए बहुंत कुछ किया, लेकिन मोदी सरकार उनके ही परिवार पर गलत आरोप लगा रही है। इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश को अलग किया। खाली स्थान को नहीं बनने दिया, इसके लिए इंदिरा गांधी ने अपनी जान गंवाई