रायपुर – पंचायत सचिव संघ द्वारा 28 दिन हड़ताल पर बैठने के बाद भी पूर्ण रूप से सन्तुष्टि पूर्व जबाब नही मिला । मुख्य मंत्री जी ने मात्र मौखिक चर्चा की है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 12000 करोड़ रुपये रोक दिया गया जिसके चलते हम आपकी मांगो को अभी पूरी नही कर सकते , आपकी मांग मैं अभी तत्काल पूर्ण कर देता। लेकिन मैं अभी वेतन देने कि स्थिति में नही हूँ।
केंद्र सरकार से 6 राज्यों को कर्मचारियो का वेतन 30% तक काट के दिया जा रहा है । मगर मैंने अभी तक अपने राज्यों में किसी का वेतन नही काटा हैं , जिसके कारण हमें बहुत कठिनाइया का सामना करना पड़ रहा है । मगर मैं आपको यकीन दिलाता हूं की दिसम्बर तक हमारी आय संतोष प्रद रही तो आपका मांग जल्द पूरा कर दिया जाएगा।