अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप परिवार के साथ राष्ट्रपति भवन पहुँचे,राष्ट्रपति भवन में ट्रंप को दीया गया गार्ड ऑफ ऑनर

0
174

नई दिल्ली। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप परिवार के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं। यहां उनका आधिकारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति भवन में ट्रंप को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। साथ ही ट्रंप को 21 तोपों की सलामी भी दी गई। बता दें कि ट्रंप की भारत यात्रा का मंगलवार को दूसरा दिन है। इसके बाद वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट जाएंगे। फिर हैदराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ट्रंप मुलाकात करेंगे। जहां दोनों देशों के बीच कई समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। इसमें तीन अरब डॉलर का रक्षा समझौता भी शामिल है जिसका एलान ट्रंप ने सोमवार को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम से किया था।