वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लाल रंग के अशोक स्तंभ चिह्न वाले कपड़े के बैग में बहीखाता लेकर संसद पहुंची

0
139

नई दिल्ली। बजट से पहले अब तक आपने सभी वित्त मंत्रियों को लाल रंग का ब्रीफकेस लेकर संसद भवन जाते देखा होगा। लेकिन इस बार वित्त मंत्ती निर्मला सीतारमण ने इस परंपरा को तोड़ दिया है। वे अशोक स्तंभ चिन्ह वाले लाल रंग के मखमली कपड़े के एक बैग में बहीखाता (बजट) लेकर पहुंचीं। मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यन ने पारंपरिक ब्रीफकेस को हटाए जाने का कारण साफ किया है। उन्होंने बताया लाल कपड़े में लिपटी बजट की कॉपी को पारंपरिक बहीखाता का नाम दिया है। उन्होंने कहा कि ब्रीफकेस के बजाय लाल कपड़े में लिपटा ये बजट पश्चिमी सभ्यता की गुलामी से हमारी आजादी का प्रतीक है। यह बजट नहीं बल्कि बहीखाता है।