आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव में गठबंधन का आग्रह किया

0
106

आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कांग्रेस और जननायक जनता पार्टी से हरियाणा में लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए आप से गठबंधन का आग्रह किया। केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा- देश के लोग अमित शाह और मोदी जी की जोड़ी को हराना चाहते हैं। अगर हरियाणा में जेजेपी, आप और कांग्रेस साथ लड़ते हैं तो हरियाणा की दसों सीट पर भाजपा हारेगी। राहुल गांधी इसपर विचार करें। इंडियन नेशनल लोकदल में फूट के बाद जेजेपी का दिसंबर में गठन हुआ था। जेजेपी ने जींद विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था। उप चुनाव में आप ने जेजेपी उम्मीदवार का समर्थन किया था। भाजपा ने 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में यहां की सात सीटों पर कब्जा जमाया था। आईएनएलडी को दो और कांग्रेस को एक सीट पर संतोष करना पड़ा था। हरियाणा में अक्टूबर 2014 से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में भाजपा सरकार है।