कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन से साफ इनकार कर दिया

0
164

नई दिल्ली। दिल्ली में आम तमाम अटकलों और चचार्ओं पर विराम लगाते हुए कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन से साफ इनकार कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से इस बारे में फैसला लिया गया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी जहां गठबंधन के लिए पूरा जोर लगाए हुए थी, वहीं दिल्ली कांग्रेस के नेता इसके विरोध में थे। इससे पहले ऐसी अटकलें थीं कि आप और कांग्रेस आपस में 3-3 सीटें बांट सकती हैं और 1 सीट निर्दलीय के लिए छोड़ी जा सकती है। शीला के इस बयान पर अभी आम आदमी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आम आदमी पार्टी शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखेगी। दिल्ली में अब त्रिकोणीय मुकाबला तय माना जा रहा है।