भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन राजस्थान के पोखरण रेंज में मल्टी बैरल रॉकेट प्रणाली श्पिनाक का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

0
126

जयपुर – भारत ने मंगलवार को राजस्थान के पोखरण में पिनाक गाइडेड मिसाइल का तीसरा सफल परीक्षण किया है। भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन डीआरडीओ ने मंगलवार को भी राजस्थान के पोखरण रेंज में मल्टी बैरल रॉकेट प्रणाली श्पिनाक का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। अधिकारियों का कहना है कि दो दिन में डीआरडीओ की ओर से यह तीसरा मौका था जब पिनाक का सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया है। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि तीनों परीक्षण ने मिशन का उद्देश्य पूरा हुआ है। पिनाक के लगातार सफल परीक्षण से हथियार प्रणाली की दक्षताए विश्वसनीयता सत्यापित हुई है।